जानिए Gyanapp अंग्रेजी शब्दावली को बेहतर बनाने में आपकी मदद कैसे करता है

जानिए Gyanapp अंग्रेजी शब्दावली को बेहतर बनाने में आपकी मदद कैसे करता है

ज्ञानऐप (Gyanapp) एक वेबसाइट एवं मोबाइल सॉफ्टवेयर है जिसमें आप हिंदी भाषा में कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं अथवा किसी भी प्रश्न का जवाब दे सकते हैं। इसमें आप 27 तरह के विभिन्न विषयों को follow कर उनसे जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक प्रश्नोत्तर तथा सूचनात्मक वेबसाइट होने के साथ साथ एक online dictionary (शब्दावली) भी है। Gyanapp हिंदी शब्दों का अंग्रेजी में और अंग्रेजी शब्दों का हिंदी में अनुवाद करता है। जिससे आपको अंग्रेजी सीखने एवं सुधारने में सहायता मिलती है। Gyanapp online dictionary में 1.5 लाख से अधिक अंग्रेजी शब्दों तथा असंख्य हिंदी शब्दों का भण्डार है।
gyanapp english word
जब भी आप अंग्रेजी बोलने का प्रयास करते हैं अथवा अंग्रेजी बोल रहे होते हैं, तब कभी-कभी किसी एक शब्द पर आकर अटक जाते हैं। उस समय आपको केवल उसका हिंदी शब्द ही ध्यान होता है। इस स्थिति में आप gyanapp का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार आप की english vocabulary सुधर जाएगी।
कभी-कभी जीवन में ऐसा होता है की आप कोई अंग्रेजी शब्द कई बार सुनते या पढ़ते हैं परन्तु उसका अर्थ आपको नहीं पता होता है। और जब आप किसी अंग्रेजी शब्द का अर्थ ही नहीं जानेंगे तो उसे अपने अंग्रेजी वाक्यों में इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे। इस स्थिति में भी gyanapp आपकी सहायता करता है। साथ ही नए अंग्रेजी शब्द, जो आप ने केवल सुने हैं उनकी spelling आपको पता नहीं होती है, तब भी आप इस ऐप्प का सहारा ले सकते हैं।
अपने इंग्लिश शब्दकोष के ज्ञान की वृद्धि करने के लिए आप अंग्रेजी उपन्यासों को पढ़ना शुरू कर दें। इन अंग्रेजी उपन्यासों में कई नवीन एवं स्टैण्डर्ड शब्दों का प्रयोग होता है। जब भी आप कोई नया, मुश्किल, एवं भारी शब्द देखें जिसका अर्थ आपको न पता हो तब आप इस ऐप की ऑनलाइन डिक्शनरी की और अपना रुख कर सकते हैं। इससे आप अंग्रेजी के नए शब्द तो सीखेंगे ही और साथ ही उपन्यास से आपकी इंग्लिश रीडिंग एवं स्पीकिंग बहुत अच्छी हो जाएगी।
नवीन एवं प्रसिद्ध इंग्लिश गानों को सुनें एवं उनके lyrics पढ़ें तो भी आपकी अंग्रेजी सुधर जाएगी। इंग्लिश गानों को सुनते समय यदि आप उनके लिरिक्स भी साथ साथ पढ़ें तो आप उन गानों को और भी अच्छी तरह से समझ जाएंगे। साथ ही आप किसी नए शब्द को सुनते हैं तो उसका अर्थ आप gyanapp की डिक्शनरी में आसानी से ढूंढ सकते हैं। इससे आप अपने अंग्रेजी शब्दकोष में वृद्धि कर इंग्लिश बोलना अच्छे से सिख जाएंगे।
यह ऐप्प आपको प्रत्येक शब्द के अर्थ के साथ साथ कुछ वाक्य भी दिखाता है। ये वाक्य उदाहरण के तौर पर दिखाए जाते हैं जिससे आप उन शब्दों को इस्तेमाल करने का तरीका जान सकें। इस ऐप में कई शब्दों के अर्थ के साथ साथ उनके समानार्थक शब्द एवं विलोम शब्द भी दिए गए हैं। इससे आपके हिंदी तथा अंग्रेजी vocabulary में वृद्धि होगी। साथ ही यदि आप हर रोज़ दिन में 5 नए शब्द एवं उनका अर्थ सिखने का प्रयास करेंगे तो आपकी vocabulary और भी शीघ्रता से सुधरेगी। साथ ही आप इस ऐप पर अंग्रेजी वाक्यों के प्रयोग एवं अनुवाद से सम्बंधित सवाल पूछ सकते हैं। इससे भी आपको अंग्रेजी सुधारने में सहायता अवश्य होगी।
ज्ञान ऐप में दिए गए असंख्य शब्द एवं उनके अर्थ आपकी अंग्रेजी आसानी से सुधार सकते हैं। ये शब्द-अर्थ केवल एक माध्यम है परन्तु अंग्रेजी सुधारने के लिए प्रयास आप को ही करना पड़ेगा। यदि आप अंग्रेजी सीखने के लिए निष्ठावान नहीं है तो आप किसी भी माध्यम से अपनी अंग्रेजी नहीं सुधार पाएंगे।
इसलिये अपनी अंग्रेजी सुधारने के लिए निष्ठावान रहें, निरंतर अभ्यास करते रहें, एवं प्रतिदिन पांच नए शब्द सिखने का प्रयास करें। इस प्रकार Gyanapp की online dictionary आपकी अंग्रेजी शब्दावली को बेहतर बनाएगी और आपकी अंग्रेजी सुधारने में सहायता करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

12 Free Sites Online Hindi Movies Dekhne/ Downloading ke Legally (2020-21)

JPG File को Word Format में कैसे convert करते है ? Best तरीका

Phone Contact Ko Google Contacts Me Backup, Restore, Edit Kaise Kare ?